आजमगढ़ में पिकअप की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, चचेरी बहन व भाई गंभीर

आजमगढ़ में पिकअप की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, चचेरी बहन व भाई गंभीर

आजमगढ़  (जनवार्ता)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के उकरौड़ा स्थित सर्विस लेन पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (19), जो कक्षा 12 का छात्र था, अपनी 18 वर्षीय चचेरी बहन सुनैना और 13 वर्षीय छोटे भाई शशांक के साथ मौसा के घर से बाइक पर लौट रहा था। इसी दौरान उकरौड़ा सर्विस लेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनैना और शशांक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सुनैना की हालत नाजुक बनी हुई है।
अभिषेक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   चंदौली में पीसीएस दंपती का विवाद थाने तक पहुँचा, एसडीएम पति पर गंभीर आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *