प्रयागराज में साड़ी शोरूम में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

प्रयागराज में साड़ी शोरूम में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

प्रयागराज (जनवार्ता)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहे के पास स्थित श्री पहनावा कलेक्शन साड़ी शोरूम में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से आसपास का क्षेत्र खाली कराया और भीड़ को हटाया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान चलाया।


राहत की बात यह रही कि आग शोरूम की ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंची। शोरूम के ऊपर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा संचालित होती है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।


घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   अयोध्या में बोले सीएम योगी 'राम मंदिर होगा, देश का राष्ट्र मंदिर'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *