वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में रविवार देर रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखबेड़ा, भवानीगंज निवासी अंकित सोनी के रूप में हुई है।

rajeshswari


थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे गिलट बाजार-भोजूबीर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास हवाई फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।


तलाशी में आरोपी के पास से एक पिस्टल, कारतूस, बैग में रखी सोने की चेन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बनारस घूमने आया था। पुलिस उसके बयान की पुष्टि करने के साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और वाराणसी आने के उद्देश्य की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *