वाराणसी में संतों की बुलडोजर पदयात्रा, गौ हत्या निषेध कानून की मांग

वाराणसी में संतों की बुलडोजर पदयात्रा, गौ हत्या निषेध कानून की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। गो सम्मान आवाह्न अभियान के तहत रविवार को संत समाज ने शिवपुर की पुरानी चुंगी से जिला मुख्यालय तक भजन-कीर्तन के साथ बुलडोजर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में संत, बटुक और गोभक्त शामिल हुए। बुलडोजर पर लगे बैनर और पोस्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

rajeshswari


संतों ने गौ हत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान संतों ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण विषय है। सरकार से गौ हत्या पर प्रभावी कानून बनाने और गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   लखनऊ में घर में घुसकर प्रेमी ने युवती को मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *