काशी में कल से सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

काशी में कल से सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को सिगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

rajeshswari


यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर की 58 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 30 पुरुष और 28 महिला टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में 1044 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 540 पुरुष और 504 महिला खिलाड़ी हैं। रेलवे के साथ ही थल, जल और वायु सेना की संयुक्त टीम भी प्रतियोगिता में उतरेगी। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (FIVB) के स्विट्जरलैंड से आए ऑब्जर्वर भी आयोजन की निगरानी करेंगे।


उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के अनुसार प्रदेश में वर्ष 1984 के बाद इस स्तर की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी हो रही है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि काशी को स्पोर्ट्स टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान साई और उत्तर प्रदेश खेल विभाग के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर एमओयू भी प्रस्तावित है। आयोजन का शुभंकर ‘नंदी’ और ‘डॉलफिन’ पहले ही जारी किया जा चुका है।


उद्घाटन समारोह में विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पद्मश्री सम्मानित हस्तियां तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में भारतीय टीम के चयन के लिए भी अवसर मिल सकता है।

इसे भी पढ़े   दलित किशोर के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *