चार-पांच माह से अंधेरे में ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

चार-पांच माह से अंधेरे में ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

सोनभद्र (जनवार्ता)। चोपन ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगोरी खास के करजी टोला में पिछले चार से पांच महीनों से दो विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

rajeshswari



जानकारी के मुताबिक करजी प्राथमिक विद्यालय तथा पृथ्वीनाथ बैगा के घर के पास लगे दोनों ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब हैं। इससे क्षेत्र के गरीब और आदिवासी परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र होने के कारण रात में पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा और आवाजाही प्रभावित होती है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रदीप यादव ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई महीनों से ग्रामीण बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोनों ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

प्रदर्शन में रामलाल बैगा, अमेरिका, शंकर, श्रीधर, बुल्लू, किशमतिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

इसे भी पढ़े   मिशन शक्ति 5.0 सोनभद्र पुलिस ने चलाया नारी सुरक्षा का व्यापक जागरूकता अभियान

Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *