वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, घाट किनारे मंदिरों तक पहुंचा पानी

वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, घाट किनारे मंदिरों तक पहुंचा पानी

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब वाराणसी में गंगा के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाट किनारे स्थित कई छोटे मंदिरों और निचली सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के मिडिल गंगा डिवीजन के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे वाराणसी स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 61.28 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर करीब 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

rajeshswari


जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों पर स्नान और पूजा-पाठ की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निचले हिस्सों में पानी भरने से श्रद्धालुओं को ऊपरी सीढ़ियों से स्नान कराया जा रहा है। प्रशासन और जल पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से गंगा किनारे सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   अवैध गतिविधियों पर नकेल कसेगी एसओजी-2
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *