285 किलो सरकारी बिजली के तार संग 5 चोर गिरफ्तार
वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग अभियान के दौरान सरकारी बिजली के तार चोरी करने वाले चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 285 किलोग्राम सरकारी बिजली का तार तथा चोरी में प्रयुक्त एक लोडर वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पश्चिमपुरा बचाव ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के पीछे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोडर वाहन में चोरी के बिजली के तार ले जा रहे आरोपियों को मंगलवार तड़के करीब 2:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जामुराद क्षेत्र के मोनू राजभर उर्फ इंडियन, गोविंद गोंड, करण गोंड उर्फ गोलू, विकास राजभर तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं।
इस संबंध में थाना रोहनिया में मुकदमा संख्या 240/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी में 285 किलो सरकारी बिजली का तार और घटना में प्रयुक्त लोडर वाहन शामिल है।

