भारत विकास परिषद ने हिन्दू सेवा सदन में लगाई आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीन

भारत विकास परिषद ने हिन्दू सेवा सदन में लगाई आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीन

मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी शाखा ने सेवा एवं संस्कृति सप्ताह–2026 के अंतर्गत मंगलवार को हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय में “सेवा सारथी–उम्मीद की नई किरण” कार्यक्रम के तहत आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीन स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को आधुनिक एवं बेहतर फिजियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध कराना है।

rajeshswari

शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन और महिला संयोजिका संगीता रस्तोगी ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फिजियोथेरेपी मशीन की स्थापना जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहतर उपचार और नई उम्मीद लेकर आई है तथा परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी।

हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय के ट्रस्टी एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र मोहन साह ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नई फिजियोथेरेपी मशीन से चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधा का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में सप्ताह संयोजक रश्मि शाह, संजीव अग्रवाल (मक्कू), भूपेन्द्र कृष्ण कपूर, राकेश मेहरोत्रा, मोहनदास किनारीवाला, जयप्रकाश केसरवानी, अजय सेठ, अशोक गुप्ता (बनारस बीड्स) सहित परिषद के पदाधिकारी, चिकित्सालय के चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   नगर निगम : घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार का 25 फीसदी भुगतान रोका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *