मानसूनी बारिश बनी काल, लाहौर में मकान ढहने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

मानसूनी बारिश बनी काल, लाहौर में मकान ढहने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में जन्मदिन का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि छह लोगों को जीवित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari


घटना बुधवार देर रात हरबंसपुरा इलाके में हुई। प्रशासन के अनुसार, मकान में तीन भाई अपने परिवारों के साथ रहते थे। जन्मदिन समारोह में उनकी बहन और उसके बच्चे भी शामिल होने आए थे। इसी दौरान इमारत भरभराकर गिर गई और करीब 20 लोग मलबे में दब गए।


लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज ने बताया कि हाल की लगातार मानसूनी बारिश से इमारत का ढांचा कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। बचाव दल ‘रेस्क्यू-1122’ ने राहत अभियान चलाकर 11 शव बरामद किए, जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।


उधर, फैसलाबाद के झांग रोड स्थित तालियानवाला इलाके में भी बारिश के दौरान एक जर्जर मकान की छत गिरने से छह महीने के शिशु और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : तहसील में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *