भारत विकास परिषद, काशी ने अपना घर आश्रम में बांटी खुशियां

भारत विकास परिषद, काशी ने अपना घर आश्रम में बांटी खुशियां

सेवा और अपनत्व का दिया संदेश

वाराणसी  (जनवार्ता)। भारत विकास परिषद, काशी शाखा द्वारा आयोजित सेवा एवं संस्कृति सप्ताह–2026 के तीसरे दिन “खुशियों के पल – अपनत्व का एहसास” कार्यक्रम के अंतर्गत मड़वा, गड़वाघाट रोड स्थित अपना घर आश्रम में सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ समय बिताकर उन्हें आवश्यक उपयोगी सामग्री एवं फल वितरित किए और उनके सुख-दुख साझा किए।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि समाज के ऐसे लोगों के साथ समय बिताना, जिन्हें सबसे अधिक अपनत्व और स्नेह की आवश्यकता है, सच्चे अर्थों में मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने का प्रयास है। परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में खुशियां और विश्वास का संचार करती रहेगी।

शाखा सचिव डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि सेवा तभी सार्थक होती है, जब वह किसी के जीवन में मुस्कान और अपनापन लेकर आए। उन्होंने परिषद की ओर से समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अपना घर आश्रम के प्रमुख डॉ. निरंजन दास ने आश्रम की सेवा परंपरा एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा और मानवीय संवेदनाएं समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

कार्यक्रम में परिषद की महिला संयोजिका संगीता रस्तोगी, सेवा एवं संस्कृति सप्ताह-2026 के संयोजक रश्मि शाह एवं संजीव अग्रवाल ‘मक्कू’, कार्यक्रम पर्यवेक्षक देवप्रमोद अग्रवाल एवं अजय गौतम, कार्यक्रम संयोजक गोविंद किसनानी, रंजना अग्रवाल, मनोज गुप्ता, हिना जैन, आदर्श सिंह, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, शैलेन्द्र रस्तोगी, प्रद्युम्न शाह, मनीष अग्रवाल, संजीव खेमका, सचिन जैन सहित परिषद के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   Deoria News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की जमीन के विरोध में नारेबाजी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *