‘वाराणसी’ का बड़ा एक्शन सीक्वेंस पूरा

‘वाराणसी’ का बड़ा एक्शन सीक्वेंस पूरा

नई दिल्ली  (जनवार्ता)। निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत इस मेगा बजट फिल्म के प्रमुख एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है। करीब 1400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है।

rajeshswari


फ्रांस में आयोजित एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘वैरायटी’ से बातचीत में राजामौली ने बताया कि आईमैक्स प्रारूप में फिल्माए गए भव्य एक्शन दृश्यों का काम पूरा हो चुका है। अब फिल्म की टीम उन दृश्यों की शूटिंग कर रही है, जो कहानी के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म की पूरी शूटिंग सितंबर या अक्टूबर 2026 तक समाप्त हो जाएगी।


राजामौली ने कहा कि फिल्म का विजन शुरू से ही आईमैक्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। उनके अनुसार, जिस स्तर का एक्शन और भव्यता वह पर्दे पर दिखाना चाहते थे, उसे आईमैक्स फॉर्मेट में ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईमैक्स के लिए फिल्म की कहानी या अवधारणा में कोई बदलाव नहीं किया गया।


माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा के रूप में तैयार हो रही ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रियंका पहले ही फिल्म में दमदार एक्शन और डांस सीक्वेंस को लेकर अपनी उत्सुकता जता चुकी हैं। फिल्म के वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े   पवन सिंह का 'पुदीना ए हसीना' आज भी उड़ा देता है गर्दा,देखा गया 37 करोड़ से ज्यादा…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *