जगतपुर महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद जयंती एवं नवप्रवेशी छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जगतपुर महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद जयंती एवं नवप्रवेशी छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता)। जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद जयंती के साथ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने की, जबकि प्रबंधक राम सागर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएफपी कनाडा के हरीश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह ने मां सरस्वती तथा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि हरीश शर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य समाज की वास्तविकताओं और मानवीय मूल्यों का सशक्त दर्पण है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ संस्कार अपनाने तथा अनुशासन और मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने छात्रों से उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, विचारों और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय प्रकाश शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आलोक सिंह एवं लक्ष्मी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   योगी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में आयोजन, वाराणसी में 54 किलो लड्डू का केक काटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *