इमाम हुसैन का चेहलुम 4 अगस्त अर्दली बाज़ार में

इमाम हुसैन का चेहलुम 4 अगस्त अर्दली बाज़ार में

मशहूर ज़ाकिर नय्यर जलालपुरी तकरीर करेंगे

वाराणसी (जनवार्ता): हर साल की तरह इस साल भी अंजुमन इमामिया की जानिब से हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम के मौक़े पर अर्दली बाज़ार से निकलने वाला चेहलुम का जुलूस उल्फ़त बीबी हाता मास्टर ज़हीर हुसैन के इमामबारगाह से 20 सफ़र 4 अगस्त मंगल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

rajeshswari


जुलूस की जानकारी देते हुए  प्रेस विज्ञप्ति में हसन मेंहदी कब्बन ने बताया कि मजलिस की शुरुआत तफ़सीर जौनपुरी के सोज़ख़ानी से होगी।


पेशख़ानी मुर्तज़ा नक़वी, अदनान हुसैन करेंगे।
मजलिस को मौलाना ज़हीर अब्बास ख़िताब करेंगे।
बाद मजलिस अलम, ताबूत, दुलदुल,  झूला व ऊंटों पर अमारी निकलेगी,जो अपने कदीमी रास्तों उल्फ़त बीबी हाता, अर्दली बाज़ार, तार गली, डीठोरीमहाल होते  हुए पुनः  उल्फ़त बीबी हाता में ख़त्म होगा।
जुलूस जब उल्फ़त बीबी हाता  के मुख्य द्वार पर पहुंचेगा, तो वहां पर  विश्व विख्यात ज़ाकिरे अहलेबैत डॉक्टर अब्बास रज़ा नय्यर जलालपुरी लखनऊ तकरीर करेंगे
जुलूस के साथ साथ शहर की नामचीन अंजुमन हुसैनिया,अंजुमन पैगामें हुसैनी,अंजुमन अंसारे हुसैनी, अंजुमन गुलामाने मुस्तफा अहले सुन्नत शकुराबाद चंदौली नोहा,मातम, सीनाज़नी करते चलेगी।
निजामत, संचालन मौलाना सैयद बाकर रज़ा बालियाबी करेंगे।

इसे भी पढ़े   बलिया: बिजलीघर में भाजपा विधायक का हंगामा, नशे में मिले एसएसओ को फटकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *