डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

परखी सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी (जनवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती और वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   किरायेदारों के बीच चाकूबाजी, दो घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *