मिर्जामुराद : हाईवे पर पलटा मुर्गी दाना लदा ट्रेलर, चालक और खलासी घायल

मिर्जामुराद : हाईवे पर पलटा मुर्गी दाना लदा ट्रेलर, चालक और खलासी घायल

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र में खजुरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार अपराह्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुर्गी दाना लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी चालक पंकज और खलासी भानू घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर राजस्थान के कोटा से मुर्गी दाना लादकर बिहार जा रहा था। इसी दौरान खजुरी स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे में घायल चालक और खलासी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़े   आईआईवीआर की 27वीं शोध परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *