तिरंगा लेकर कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

तिरंगा लेकर कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण मास के तीसरे दिन शनिवार को दशाश्वमेध घाट पर आस्था, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। कंधे पर कांवर और हाथों में तिरंगा लिए कांवड़ियों ने नमामि गंगे के स्वयंसेवकों के साथ गंगा की स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

rajeshswari


कार्यक्रम के दौरान गंगा घाट ‘बम-बम भोले’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। गंगा जल से भरी कांवर लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह देख अन्य स्नानार्थी भी धार्मिक उद्घोष में शामिल हो गए।


गंगा सेवक राजेश शुक्ला के आह्वान पर श्रद्धालुओं ने गंगा तट की स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम के साथ जल संचय की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कांवड़िया अभिनव सिंह और नकुल पाण्डेय ने भी लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इसे भी पढ़े   सावन के अंतिम सोमवार पर श्री विश्वनाथ आश्रम में हुआ भव्य श्रृंगार, 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *