आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 62 विद्यार्थियों को मिले 124 मेडल

आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 62 विद्यार्थियों को मिले 124 मेडल

हरजस कौर को प्रेसिडेंट मेडल समेत 15 मेडल और प्रमाणपत्र, प्रखर नेमा को मिला पहला सोलर एनर्जी अवार्ड

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को आईआईटी बीएचयू का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुमार मंगलम बिड़ला ने 62 छात्र-छात्राओं को कुल 124 मेडल से सम्मानित किया। इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों और विरासत को प्रदर्शित करने वाली फिल्म भी दिखाई गई।
समारोह की शुरुआत शिष्टमंडल के स्वागत, महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वंदे मातरम और कुलगीत गायन के साथ हुई। इसके बाद डीन देवेंद्र कुमार ने उपाधियों की घोषणा की। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने स्वागत भाषण दिया और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
समारोह में हरजस कौर को प्रेसिडेंट मेडल के साथ सर्वाधिक 15 मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, प्रखर नेमा को पहला सोलर एनर्जी अवार्ड दिया गया। कुमार मंगलम बिड़ला ने उन्हें स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   30 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का क्लर्क गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *