मेरठ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

मेरठ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

STF ने 21 तमंचों के साथ शातिर तस्कर दबोचा

मेरठ (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मेरठ इकाई ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 21 अवैध तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लालकुर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय से माल रोड जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर आरोपी तजम्मुल पुत्र नसीम, निवासी खैरनगर, थाना देहली गेट, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 तमंचे, वेल्डिंग मशीन, हथौड़ी, रेती, आरी के पत्ते तथा हथियार बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से अपने साथियों के साथ अवैध हथियार बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। उसने बताया कि 315 बोर का एक तमंचा 4,000 से 5,000 रुपये में बेचा जाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में भी वह 37 तमंचों के साथ एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा अवैध हथियारों का कारोबार शुरू कर दिया था।

एसटीएफ ने आरोपी के विरुद्ध थाना लालकुर्ती, मेरठ में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े   टीचर ने छात्रों को भेज दी अपनी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियोज!स्कूल में मच गया बवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *