इंडोनेशिया में यात्री फेरी में भीषण आग, पांच की मौत, 41 लापता

इंडोनेशिया में यात्री फेरी में भीषण आग, पांच की मौत, 41 लापता

इंडोनेशिया। मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता हैं। हादसे के बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के अनुसार, फेरी में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों समेत कुल 271 लोग सवार थे। अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए कई बचाव जहाज समुद्र में तैनात किए गए हैं।

rajeshswari


अधिकारियों के मुताबिक, फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी। इसी दौरान जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मदुरा द्वीप के निकट उसमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।


गौरतलब है कि जुलाई 2025 में भी उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्री जहाज में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

इसे भी पढ़े   राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने ईडी की कार्रवाई को लेकर धरना दिया,हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *