अनुपूरक बजट प्रस्तावों को यथार्थपरक और आवश्यकता आधारित बनाने के निर्देश

अनुपूरक बजट प्रस्तावों को यथार्थपरक और आवश्यकता आधारित बनाने के निर्देश

लखनऊ (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदानों की मांगों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुपूरक अनुदानों की आवश्यकता, वित्तीय प्रावधानों तथा विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बजटीय व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

rajeshswari

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपूरक अनुदानों के प्रस्ताव यथार्थपरक, आवश्यकता आधारित तथा वित्तीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तुतिकरण में सभी आवश्यक वित्तीय तथ्य, योजनाओं की प्रगति, व्यय की स्थिति तथा भविष्य की आवश्यकताओं का समुचित समावेश किया जाए, ताकि शासन स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों के लिए सटीक और व्यापक आधार उपलब्ध हो सके।

बैठक में वित्त विभाग की सचिव संदीप कौर, विशेष सचिव वित्त विवेक त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुपूरक अनुदानों की मांगों, वित्तीय प्रावधानों तथा तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए उप मुख्यमंत्री को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़े   मरुई ग्रामसभा में वीर सावरकर जयंती पर माई भारत कार्यशाला संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *