लोहता में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार
ताश के 52 पत्ते और 950 रुपये नकदी बरामद, सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज
वाराणसी (जनवार्ता)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहता पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते और जुए की रकम समेत कुल 950 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि धन्नीपुर भट्टा क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार, 9 अगस्त की शाम करीब 5:20 बजे मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हई सराय हरपालपुर निवासी 30 वर्षीय हबीब पुत्र अजीम उर्फ मँहगू, धन्नीपुर हरपालपुर निवासी 50 वर्षीय मोबीन पुत्र मोहम्मद मुस्लिम तथा रहीमपुर निवासी 58 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ नानक पुत्र स्व. मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से मालफड़ की रकम के रूप में 690 रुपये तथा आरोपियों की जामा तलाशी में 260 रुपये बरामद किए। इस प्रकार कुल 950 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
पुलिस ने मामले में थाना लोहता पर मुकदमा अपराध संख्या 0235/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय की टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन कुमार, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल अलीमुल्लाह अंसारी और कांस्टेबल अमित सिंह यादव शामिल रहे।

