कैथी टोल प्लाजा के पास कांवरिया की सड़क हादसे में मौत, पुलिस जाँच में जुटी

कैथी टोल प्लाजा के पास कांवरिया की सड़क हादसे में मौत, पुलिस जाँच में जुटी

चौबेपुर (जनवार्ता)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा के समीप सोमवार भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जल चढ़ाकर वापस लौट रहे एक कांवरिया को अज्ञात दोपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

आसपास मौजूद साथियों व अन्य लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मृतक कांवरिया की पहचान संदीप गुप्ता (पुत्र गुलाब गुप्ता), उम्र 17 वर्ष, निवासी गाँव परसौर, थाना देवगाँव, जिला आज़मगढ़ के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालाँकि, थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्ता प्रतिनिधि के फोन को उठाना उचित नहीं समझा, जिससे पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   नोएडा मजदूर आंदोलन के बंद कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *