छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी अंतर्गत देववाणी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष लोहता दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

rajeshswari

पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों, मिशन शक्ति केंद्रों और पुलिस की विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

कार्यक्रम में कोटवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

इसे भी पढ़े   97% अंकों के साथ जीवनदीप पब्लिक स्कूल की सृष्टि रघुवंशी बनी टॉपर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *