इटावा : महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इटावा : महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को महिला कांस्टेबल प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वर्ष 2019 बैच की कांस्टेबल थीं और वर्तमान में सैफई थाने में तैनात थीं।

rajeshswari

प्रियंका मूल रूप से सहारनपुर के रामगढ़ की रहने वाली बताई गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति से कहासुनी की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़े   दिल्ली के इंडियन स्कूल में बम होने की खबर से हड़कंप,दो राउंड का सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *