50 हजार का इनामी नक्सली असम से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी नक्सली असम से गिरफ्तार

हत्या समेत कई गंभीर मुकदमों में वांछित

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी फील्ड यूनिट ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना सहतवार, बलिया में वर्ष 2012 में दर्ज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में एसटीएफ जुटी थी।

rajeshswari

पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने धरातलीय अभिसूचना संकलित कर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। टीम में उपनिरीक्षक शहजादा खां और उपनिरीक्षक विनय मौर्य भी शामिल रहे। एसटीएफ ने 23 सितंबर 2026 को गुवाहाटी के बकरा पाड़ा रोड क्षेत्र से राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 2,400 रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित संपर्कों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी : मार्ग चौड़ीकरण को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण अभियान तेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *