यूपी स्वास्थ्य विभाग में तबादले, वाराणसी को नया सीएमओ

यूपी स्वास्थ्य विभाग में तबादले, वाराणसी को नया सीएमओ

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में सोमवार देर रात तबादले किए गए। डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है, जबकि डॉ. संजय कुमार दोहरे को सिद्धार्थनगर का सीएमओ नियुक्त किया गया है। आठ चिकित्साधिकारियों को विभिन्न अस्पतालों में सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी में डॉ. सत्य प्रकाश को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और डॉ. प्रवीर रंजन को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर का सीएमएस बनाया गया है।

rajeshswari


कांवड़ यात्रा के बाद पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर तबादले की संभावना है। पीपीएस से आईपीएस बने 28 अधिकारी नई तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के बाद कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जाने की चर्चा है।


प्रदेश में 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के लिए 1810 पद सृजित किए गए हैं। इनमें 68 इंटर कॉलेज और 58 हाईस्कूल शामिल हैं। इन पदों पर 50 फीसदी सीधी भर्ती और 50 फीसदी पदोन्नति से नियुक्ति होगी।

इसे भी पढ़े   विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूदा बाइक सवार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *