समावेशी और पारदर्शी सरकारी खरीद का बेहतरीन मंच है जेम : पीयूष गोयल

समावेशी और पारदर्शी सरकारी खरीद का बेहतरीन मंच है जेम : पीयूष गोयल

नई दिल्ली (जनवार्ता)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पारदर्शी, समावेशी और कुशल सरकारी खरीद का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि जेम 1.37 लाख सरकारी खरीदारों को 25 लाख विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं से जोड़ रहा है।

rajeshswari

गोयल ने कहा कि 9 अगस्त 2016 को शुरू हुआ जेम अपने दस वर्ष पूरे कर रहा है। डिजिटल खरीद प्रक्रिया ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ स्टार्टअप, एमएसएमई, महिला उद्यमियों और छोटे शहरों के कारोबारियों के लिए सरकारी खरीद में भागीदारी आसान की है।

उन्होंने बताया कि जेम के जरिए 12 लाख से अधिक एमएसई ने 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के सरकारी ऑर्डर पूरे किए हैं। वहीं 2.20 लाख से अधिक महिला उद्यमियों ने 99,713 करोड़ रुपये से ज्यादा और 42 हजार से अधिक स्टार्टअप्स ने 65,600 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर हासिल किए हैं।

मंत्री के अनुसार, पिछले दो वित्त वर्षों में जेम का वार्षिक सकल व्यापार मूल्य (GMV) 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है और पोर्टल पर 10,644 उत्पाद तथा 350 सेवा श्रेणियां उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जेम का अगला लक्ष्य इसे स्मार्ट, हरित और विश्वस्तरीय डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना है, जिसमें नई तकनीक, डेटा विश्लेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी सरकारी खरीद से करदाताओं के पैसे का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होने के साथ विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़े   आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव,आज कीमतों में आया उछाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *