नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने मंगलवार को पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में संचालित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रारंभिक समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

डॉ. सिंह ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है। जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की सेवाओं की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, आवश्यक जांच और उपचार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सिंह का स्वागत किया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़े   बरेका में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *