बिहार में शिक्षकों की छुट्टी होगी ऑनलाइन, 48 घंटे में मिलेगा फैसला

बिहार में शिक्षकों की छुट्टी होगी ऑनलाइन, 48 घंटे में मिलेगा फैसला

पटना (जनवार्ता)। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए छुट्टी की प्रक्रिया 1 नवंबर से ऑनलाइन होने की तैयारी है। नई व्यवस्था में शिक्षक घर बैठे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे और अधिकतम 48 घंटे में उस पर निर्णय लिया जाएगा।
आवेदन ऑनलाइन संबंधित अधिकारी के पास पहुंचेगा। समय पर कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसकी जानकारी पटना कॉलेजिएट स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में दी।
वहीं, मॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराने की भी व्यवस्था की गई है। इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को मिलेगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सपा संरक्षक के लिए शुरू की दंडवत प्रणाम यात्रा:सपा कार्यकर्ता बोले-रोजाना ऐसे ही जाऊंगा मंदिर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *