2,700 करोड़ से बनेंगी 27 नई वंदे भारत ट्रेनें

2,700 करोड़ से बनेंगी 27 नई वंदे भारत ट्रेनें

नई दिल्ली (जनवार्ता)। भारतीय रेलवे चालू वित्त वर्ष में करीब 2,700 करोड़ रुपये की लागत से 27 नई वंदे भारत ट्रेनें तैयार कर रहा है। इनका निर्माण चेन्नई, रायबरेली और कपूरथला की कोच फैक्ट्रियों में किया जा रहा है। नई ट्रेनों में चेयरकार के साथ स्लीपर कॉन्फिगरेशन भी होगा।
1,000 वंदे भारत का लक्ष्य
रेलवे ने लंबी अवधि में करीब 1,000 वंदे भारत ट्रेनें बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 35,000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। वहीं, ICF चेन्नई और BEML करीब 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन विकसित कर रहे हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   INDIA हो सकता है विपक्षी गठबंधन का नाम, बैठक में दिया गया सुझाव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *