जले चावल परोसने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षक निलंबित

जले चावल परोसने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षक निलंबित

मिड डे मील की गुणवत्ता और शिक्षण कार्य में मिली खामियां, जांच के बाद हुई कार्रवाई

हरदोई। टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में बच्चों को कथित तौर पर जला हुआ चावल परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में मिड डे मील की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में शिक्षण कार्य की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान एक शिक्षक की ओर से बच्चों को परोसे गए जले हुए चावल का वीडियो बनवाकर वायरल कराया गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई।

जांच के दौरान सामने आया कि विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता कभी-कभी खराब हो जाती थी। बच्चों को परोसे गए चावल जले हुए पाए गए और चावल के साथ दाल भी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा विद्यालय में शिक्षण कार्य भी कमजोर स्थिति में पाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। दोनों को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बिजली निजीकरण के विरोध में 281वें दिन बनारस में जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *