84 महादेव मंदिर में मिला कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

84 महादेव मंदिर में मिला कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

उज्जैन (जनवार्ता)। राम जनार्दन मंदिर परिसर स्थित 38वें कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। आरती के बाद पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा ने हवन कुंड के पास कोबरा देखा। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए सर्पमित्र राहुल का नंबर खोजकर सूचना दी।

rajeshswari


मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। पंडित के अनुसार, मंदिर में सांप मिलने की यह पहली घटना है। सर्पमित्र ने बताया कि सावन में बारिश और मौसम बदलाव के कारण सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। अब तक उज्जैन जिले में करीब 200 सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े   Ram Navami पर Indore में बड़ा हादसा,कुआं धंसने से कई लोग दबे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *