गर्भवती युवती की लाश मिली, प्रेमी पर हत्या का आरोप

गर्भवती युवती की लाश मिली, प्रेमी पर हत्या का आरोप

कानपुर (जनवार्ता) । घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह 24 वर्षीय गर्भवती युवती का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ा था। परिजनों ने प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने और शव बाग में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


मृतका की मां के अनुसार, बेटी का शहर में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। करीब चार महीने पहले वह उसके साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले लौटकर उसने खुद के तीन महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके पांच दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। करीब 25 दिन बाद उसका शव बाग में मिला।


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौके से शराब की बोतल, गिलास और कार के टायर के निशान मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है।


डॉग स्क्वायड का जर्मन शेफर्ड रूलर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर केवड़िया रोड तक गया। पुलिस को आशंका है कि युवती को कार से बाग तक लाने वालों में से कोई व्यक्ति उस दिशा में गया होगा।
पुलिस के मुताबिक, परिजन संदिग्ध युवकों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़े   Navratri 2023: सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *