शहीद प्रभु नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

शहीद प्रभु नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

खगड़िया। सदर प्रखंड की माड़र उत्तरी पंचायत में गुरुवार को अमर शहीद प्रभु नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। श्रद्धांजलि समारोह में जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सीएस उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

rajeshswari


मुख्य कार्यक्रम शहीद प्रभु नारायण पार्क माड़र में हुआ। इससे पहले एनएसी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।


वक्ताओं ने कहा कि प्रभु नारायण सिंह ने महज 21 वर्ष की उम्र में तिरंगा हाथ में लेकर अंग्रेजों का सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। वर्ष 1921 में माड़र में जन्मे प्रभु नारायण सिंह बनारस में पढ़ाई के दौरान 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गए थे। 12 अगस्त 1942 को खगड़िया पहुंचने के बाद उन्होंने सन्हौली में युवाओं को एकत्र कर तिरंगा जुलूस निकाला। 13 अगस्त को मुंगेरिया चौक के पास अंग्रेज पुलिस के कैंप के सामने वे शहीद हो गए। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,चंचल शर्मा समेत कई हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *