तिरंगों से सजी काशी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

तिरंगों से सजी काशी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को काशी में अलग-अलग स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। श्री काशी अग्रवाल समाज और श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम की ओर से आयोजित यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं रोहनिया क्षेत्र में थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

rajeshswari

श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहाल से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति आरसी जैन, दीपक अग्रवाल और मंत्री राजकिशोर चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में यात्रा बुलानाला, मैदागिन, मालवीय मार्केट और पराड़कर भवन होते हुए वापस अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा में अग्रसेन इंटर कॉलेज की प्रबंधक डॉ. गरिमा टकसाली, सहायक प्रबंधक पवन मित्तल, प्रधानाचार्य संगीता बैनर्जी, अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज एलआईसी समेत समाज के कई पदाधिकारी शामिल रहे। समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष किए। इससे काशी का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

इस दौरान अमिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अग्रसेन डिग्री कॉलेज की डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. शुभा सक्सेना, डॉ. वंदना पाण्डेय, डॉ. विनोद उपाध्याय, डॉ. अनिल शास्त्री, डॉ. चंदन सिंह, बब्बन तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रोहनिया में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर : अवैध खदान के पोकलेन मशीन से दबकर मजदूर की मौत

थाना प्रभारी राजू सिंह ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आजादी और वीरों के बलिदान का प्रतीक है तथा इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

तिरंगा यात्रा रोहनिया के प्रमुख मार्गों और विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों आयोजनों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले काशी में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *