डीएम ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीएम ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वाराणसी (जनवार्ता) । ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई यात्रा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ सेंट्रल जेल तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

rajeshswari

तिरंगा यात्रा में होमगार्ड जवानों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर शामिल प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति समर्पण की भावना दिखाई दी।

इसे भी पढ़े   अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की पिकअप ट्रॉली से टकराई, 8 की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *