तिरंगा हमारी एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक : डॉ. अंशु सिंह

तिरंगा हमारी एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक : डॉ. अंशु सिंह

जीवनदीप महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

वाराणसी (जनवार्ता) । बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

rajeshswari

राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह रैली कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह के कुशल निर्देशन में निकाली गई। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर टीएफसी की ओर वीडीए कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में घूमी। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पुण्य स्मरण किया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ: “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “तिरंगा हमारी शान है” जैसे देशभक्ति नारों के माध्यम से जन-जन को राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय की वॉइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, विविधता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।” उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का आह्वान किया। रैली को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य, खेलकूद प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. नंदा द्विवेदी, डॉ. वीणा पाण्डेय सहित भारी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   बाराबंकी :दिनदहाड़े शूटर को मारी दर्जनों गोलियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *