जीआरपी : लापता किशोरी बरामद, युवक हिरासत में

जीआरपी : लापता किशोरी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता) । श्रावण मास के मद्देनजर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 13 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका के साथ मौजूद 22 वर्षीय युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बालिका आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई थी।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, जीआरपी कैंट वाराणसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम प्लेटफार्म और यात्री हाल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यात्री हाल में एक संदिग्ध युवक और किशोरी दिखाई दिए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नूर इस्लाम उर्फ अमित (22) बताया, जबकि किशोरी ने अपनी पहचान शेजल गिरी (13) के रूप में बताई।

पुलिस ने किशोरी से परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया। उसकी मां ने बताया कि वह घर से बिना बताए निकल गई थी और इस संबंध में थाना मेंहनगर, आजमगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई है। जीआरपी ने थाना मेंहनगर से संपर्क किया तो पता चला कि मामले में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 87 और 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस की टीम और बालिका की मां वाराणसी कैंट थाने पहुंचीं। पुलिस ने बालिका को महिला आरक्षी और उसकी मां की मौजूदगी में सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। वहीं युवक को उसके पास मिले दो मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकद सहित संबंधित विवेचक के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई में कैंट थाना प्रभारी रजोल नागर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक शिशु कुमार हेमंत, हेड कांस्टेबल शशिकांत तिवारी, कांस्टेबल संदीप तिवारी और महिला आरक्षी आयुषी सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   अनुपूरक बजट प्रस्तावों को यथार्थपरक और आवश्यकता आधारित बनाने के निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *