हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त
वाराणसी। हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र-48048 में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर ओम शर्मा ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए और बीकॉम, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर एमए इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र के साथ एमकॉम तथा एमएससी रसायन विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित हैं।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। इग्नू में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
प्रवेश एवं पाठ्यक्रम से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-48048 में संपर्क कर सकते हैं। प्रोफेसर ओम शर्मा ने विद्यार्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

