‘डेड मैन’ को मिला टिकट
वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने शिवपुर विधानसभा सीट से संतोष मूरत को प्रत्याशी घोषित किया है। संतोष मूरत ‘डेड मैन अलाइव’ के नाम से चर्चित हैं। उनका दावा है कि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया था, जिसके खिलाफ वह वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।

पार्टी प्रमुख अमिताभ ठाकुर ने उन्हें टिकट देने की घोषणा की। संतोष मूरत ने कहा कि वह जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनके नामांकन और चुनावी दावेदारी को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

