मंडुवाडीह पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मंडुवाडीह पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

सर्विस लेन और चौराहों से हटवाए गए अवैध कब्जे

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रविवार को मंडुवाडीह पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मंडुवाडीह क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटवाए।

rajeshswari

अभियान के तहत बीएलडब्ल्यू चौकी की टीम ने ककरमत्ता फ्लाईओवर से चितईपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया। वहीं, मड़ौली चौकी की टीम ने चांदपुर चौराहे से रोहनिया की तरफ मुख्य मार्ग और सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

इसी क्रम में कस्बा चौकी और लहरतारा चौकी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन से शिवदासपुर तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर तथा फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हलचल मची रही। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही राहगीरों को फुटपाथ पर सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में नंदी रथ की टक्कर से महिला और बच्चियों के घायल होने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *