वाराणसी : करंट से अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

वाराणसी : करंट से अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

वाराणसी। जिले में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटनाओं के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में करंट की चपेट में आने से सलीमुद्दीन (50) और उनके पुत्र अनस (17) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें उपचार के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर वाटर कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से त्रिलोकी मोदनवाल (50) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

उधर, एक अन्य घटना में दो-तीन लोगों के चोटिल होने की सूचना है। स्थानीय पार्षद के अनुसार घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर एक-दो जानवरों के भी मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने पर लेखपाल के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थलों पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य के साथ घटनाओं की जांच में जुटी हैं।

इसे भी पढ़े   क्रिसमस: प्रभु यीशु का होगा मध्य रात्रि जन्म,भक्तों में उत्साह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *