बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास दस फीट धंसी सड़क

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास दस फीट धंसी सड़क

विकास के दावों पर उठे सवाल

वाराणसी (जनवार्ता) । लंका मुख्य मार्ग पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा करीब दस फीट नीचे धंसने से हड़कंप मच गया। व्यस्त मार्ग पर अचानक बने इस गहरे गड्ढे से मरीजों, तीमारदारों, छात्रों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौके पर गड्ढे को अवरोधक लगाकर सुरक्षित किया गया है।

rajeshswari

हाल में हुई भारी बारिश के बाद बीएचयू परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी सामने आई है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को जलजमाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के पास सड़क का इस तरह धंसना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने सड़क धंसने की घटना को लेकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह महज सड़क में बना गड्ढा नहीं, बल्कि विकास और गड्ढामुक्त सड़क के दावों की जमीनी स्थिति पर सवाल है।

अमन यादव ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क को सुरक्षित कराने, सड़क धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराने और निर्माण कार्य में अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यस्त मार्ग और ट्रॉमा सेंटर के निकट होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इस मामले में तत्काल प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने भी सड़क की स्थायी मरम्मत कराने और इसके धंसने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   सारनाथ : चाकूबाजी में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत; कैंसर पीड़ित आरोपी अस्पताल में भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *