स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

75 जिलों को पछाड़ा

वाराणसी। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन में वाराणसी ने प्रदेश में अपनी अग्रणी स्थिति कायम की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड पर अक्टूबर 2026 की प्रगति के आधार पर जारी रिपोर्ट में वाराणसी ने 0.77 कंपोजिट स्कोर के साथ प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं सतत पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का यह परिणाम माना जा रहा है।

rajeshswari

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन और टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों में सी-सेक्शन प्रसव प्रबंधन और टीबी केस नोटिफिकेशन में भी वाराणसी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद के ब्लॉकों ने भी रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। आराजीलाइन ब्लॉक ने प्रथम, बड़ागांव ने द्वितीय और चोलापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विशेष रूप से चोलापुर ब्लॉक ने सितंबर माह की आठवीं रैंक से सुधार करते हुए अक्टूबर में तीसरा स्थान हासिल किया।

सीएमओ डॉ. सिंह ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विभाग आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत रहेगा, ताकि आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

l

इसे भी पढ़े   बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरे को किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *