चोलापुर में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी बरामद
वाराणसी (जनवार्ता) । चोलापुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुरुवार को चोलापुर क्षेत्र के हरियाडीह गांव से की गई।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को चोलापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। प्राप्त वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। मृतक की पहचान होने के बाद उसकी पत्नी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में 26 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 351/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत थाना चोलापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह, निवासी भिवदसा, थाना चौबेपुर और विशाल सिंह (35) पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह, निवासी लरथौली, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध इसी मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक महेश जायसवाल, हेड कांस्टेबल अननुेश सिंह, हेड कांस्टेबल शकील अहमद तथा कांस्टेबल विकास, महेश और रिक्रूट कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद शामिल रहे।

