ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को कैंट पुलिस ने दबोचा

ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को कैंट पुलिस ने दबोचा

तीन ई-रिक्शा और चार बैटरियां बरामद

वाराणसी। कैंट पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन चोरी के ई-रिक्शा और चार बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने सिगरा, नदेसर, गिलट बाजार और अर्दली बाजार समेत अन्य क्षेत्रों से ई-रिक्शा और बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रद्युम गोस्वामी (29), निवासी शिवपुरवा, थाना सिगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय, नदेसर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह तथा कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार पाठक, शत्रुघ्न गौड़, अभिलाष और अनुज कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और बरामदगी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेयर अशोक तिवारी, काशी के विकास पर चर्चा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *