भाजपा जिला संगठन में संदीप सिंह ‘मिंटू’ को नई जिम्मेदारी

भाजपा जिला संगठन में संदीप सिंह ‘मिंटू’ को नई जिम्मेदारी

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार हैं सक्रिय

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी (काशीवाती) जिला संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठनात्मक टीम का विस्तार किया है। इसी क्रम में लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय संदीप सिंह ‘मिंटू’ को जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति को पार्टी के प्रति निरंतर सक्रियता और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

rajeshswari

संदीप सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। छात्र जीवन से ही वह संगठनात्मक गतिविधियों और छात्र हितों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहे। विद्यार्थी परिषद के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।

वर्तमान में संदीप सिंह ‘नमामि गंगे’ के संयोजक के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं। गंगा स्वच्छता, जनजागरूकता और इससे जुड़े अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। इसके अलावा वह सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं।

पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और क्षेत्र में संगठन की पकड़ मजबूत करने के प्रयासों में उनकी भागीदारी को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि संदीप सिंह संगठन को और मजबूती देने के साथ पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़े   मैदागिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के 32 दुकानदारों को महापौर ने सौंपी दुकानों की चाभी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *