9 सितंबर को वाराणसी से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह 2026

9 सितंबर को वाराणसी से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह 2026

वाराणसी (जनवार्ता)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी 9 सितंबर को रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ गणमान्य शामिल होंगे।

rajeshswari

इस वर्ष “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास और सामुदायिक भागीदारी का केंद्र बनाया जाएगा। अभियान में आहार विविधता व प्रोटीन, ताजा गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही और प्रारंभिक बाल विकास पर विशेष जोर रहेगा।

पोषण माह के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य सुपोषित भारत के निर्माण के साथ विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करना है।

इसे भी पढ़े   प्रतिबंधित कफ सीरप के बड़े अंतरराज्यीय माफिया का भंडाफोड़ 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *