ट्रक-बाइक भिड़ंत, पूर्व फौजी की मौत, दूसरा गंभीर

ट्रक-बाइक भिड़ंत, पूर्व फौजी की मौत, दूसरा गंभीर

चौबेपुर (जनवार्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र के संदहा कट पर मंगलवार को सुबह करीब 5:30 बजे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पूर्व सैनिक समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाइक हरहुआ की ओर से आ रही थी। इसी दौरान संदहा कट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नरपतपुर प्राथमिक चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान संतोष कुमार यादव (40) पुत्र मुंशी यादव, निवासी लेढूपुर रुस्तमपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी के रूप में हुई। वह मूलतः ग्राम मंझरिया रामपुर माझा, थाना रामपुर, गाज़ीपुर के निवासी थे और पूर्व फौजी बताए जाते हैं।वहीं, दूसरे व्यक्ति विनीत कुमार वर्मा (40) पुत्र राम प्रताप वर्मा, निवासी बरियासनपुर की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें मेरिडियन हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

rajeshswari


पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

इसे भी पढ़े   फर्जी टीटी आईडी बनाकर युवक से ठगे 9.63 लाख रुपये, गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *